व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरजीत सिंह चँधोक ने चुनाव का बाहिष्कार करने का एलान किया है। उन्होंने चुनाव में भरस्टाचार और धांधली का आरोप लगाया है। आरोप लगाये कि प्रत्याशी धन बल का प्रयोग करके गलत तरीके से वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। इसके साथ ही चँधोक ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश मंत्री पद से भी इस्तीफा देने की घोषणा की। रूड़की के सिविल लाइंस में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरजीत सिंह चँधोक ने कहा कि
15 साल से व्यापार मंडल से सक्रिय रूप से जूड़ा हुआ हूँ इस दौरान लगातार बाजार में घूमघूम कर सदस्य बनाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान जिलाध्यक्ष की ओर से अंदरूनी तौर पर आश्वासन मिलता रहा कि चुनाव में आपको समर्थन किया जाएगा। लेकिन चुनाव से एन वक्त पर पूरा पैनल तैयार किया गया था जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुरजीत सिंह चँधोक, महामंत्री हर्षित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर शिवकुमार का नाम तय किया गया था। और अध्यक्ष पद पर ऐसे चेहरे को सपोर्ट किया गया जिसकी व्यापार मंडल में कोई सक्रियता नही है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने व्यापार मंडल के लिए कार्य नही किया हो उसे चुनाव लड़ने का भी अधिकार नही है। चँधोक के अनुसार चुनाव में धांधली के साथ धन बल और शराब का इस्तेमाल जमकर हो रहा है वह ऐसा चुनाव नही लड़ना चाहते जिसमें भरस्टाचार हो रहा हो। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को हमने उत्तरांचल पंजाबी महासभा का युवा का जिलाध्यक्ष बनबाने में अहम भूमिका निभाई वह अब व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनकर हमारे ऊपर बैठना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी महासभा ने कोई भूमिका नही निभाई इसलिए वह पंजाबी महासभा के प्रदेश मंत्री पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रमेश ओबरॉय और शिवकुमार ने भी व्यापार मंडल से इस्तीफा देने की घोषणा की।
Leave a Reply