राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सैनी ने उत्तराखंड प्रदेश हरिद्वार जिले के रूड़की तहसील निवासी संजीव मेहंदीरत्ता को राष्ट्रीय मानवाधिकार और समाजिक न्याय ब्यूरो का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।इसकी घोषणा उन्होंने नियुक्ति पत्र जारी कर आधिकारिक रूप से कर दी है। ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि इससे पहले उन्होंने ब्यूरो में जिला अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है और अब उन्हें पूर्ण विश्वास है कि व सामाजिक कार्यों में पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी को निभाएंगे।उन्होंने कहा कि संजीव मेहंदीरत्ता मानवाधिकार हनन के मामलों को प्रशासन के साथ मिलकर रोकेंगे और जनता के हित को लेकर हर संभव न्याय दिलाने में प्रयासरत रहेंगे। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव संजीव मेहंदीरत्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सैनी का आभार व्यक्त किया और कहा कि व समाजिक कार्यों व गरीब तबके लोगों को न्याय दिलाने में मदद करेंगे। वहीं परिजनों एवं शहरवासियों में संजीव मेहंदीरत्ता को इस पद मनोनीत होने पर खुशी की लहर है।
संजीव मेहंदीरत्ता बने राष्ट्रीय मानव अधिकार और सामाजिक न्याय ब्यूरो के प्रदेश महासचिव.....

Image Credit: IndiaBelieveNews
Leave a Reply