फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक कार्यालय परिसर मे बुधवार को कृषि कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में कृषि से संबंधित विभागों के स्टाल भी लगाए गए। कृषि मेले का उद्घाटन पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ डीसी वर्मा ने फीता काटकर किया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि किसानों को फसलों को उगाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग करना होगा। नई तकनीक से फसलों की पैदावार भी बढ़ेगी जिससे किसानों को अधिक लाभ होगा। हमें अपनी फसलों को जैविक तरीके से करनी होगी जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी है। शासन ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका किसान लाभ ले सकता है। सरकार द्वारा किसानों को कई चीजों पर सब्सिडी दी जा रही है। किसान ने मेले में जैविक खेती से उगाई फसलों को प्रदर्शनी के लिए रखा। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के हित में विभिन्न प्रकार के स्कीम चला रही है। जिसका लाभ आप लोगों को लेना चाहिए। आईवीआरआई से कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ राकेश पांडे ने किसानों को उन्नत सील कृषि करने के तौर तरीके बताए। उन्होंने कहा की सभी किसान सरकार द्वारा कृषि की विभिन्न स्कीमों का लाभ उठाएं।ब्लॉक कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि प्रसार कार्यालय पर किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की छूट किस में है इसका लाभ उठा सकता है। मेले में विकास खंड अधिकारी प्रणय कृष्ण, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भास्कर एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि कांता प्रसाद गंगवार, फसल सुरक्षा के सहायक विकास अधिकारी आदि भी मौजूद रहे। संचालन अतुल कुमार सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान एवं नगर पंचायत के चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने भी प्रदेश सरकार की कृषि संबंधी विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। अंत में एडीओ कृषि ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
किसानों को दी सरकार से मिलने वाले लाभों की जानकारी

Image Credit: IndiaBelieveNews
Kapil Dev(Yadav)
I think all aspiring and professional writers out there will agree when I say that ‘We are never fully satisfied with our work. We always feel that we can do better and that our best piece is yet to be written’.
View all posts
Leave a Reply