प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रुड़की की रुड़की नगर इकाई व्यापार मंडल के चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवालों का मण्डल पदाधिकारियों ने जबाब दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण यह बवाल मचा हुआ है। वहीं त्रुटियां ठीक कर वोटर लिस्ट को नए सिरे से बनाये जाने की बात भी पदाधिकारियों ने कही।प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चुनाव संचालन समिति की पत्रकार वार्ता जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि चुनाव संचालन समिति ने 7 फरवरी 2021 को रुड़की नगर इकाई के 3 पदों के लिए मतदान होना निश्चित किया था लेकिन कुछ व्यापारी भाइयों एवं कुछ प्रत्याशियों को मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका लगी और उन्होंने एसडीएम से शिकायत की।जिस पर एसडीएम ने 1 फरवरी 2021 को शिकायतकर्ताओ एवं चुनाव संचालन समिति की संयुक्त बैठक बुलाई जिसमें दिनांक 7 फरवरी 2021 को होने जा रहे मतदान पर 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। उप चुनाव अधिकारी संजय गर्ग ने कहा कि 15 दिन के चुनाव स्थगित करने के बाद व्यापार मंडल की चुनाव संचालन समिति एसडीएम ने शिविर लगाकर आपत्तियो के निस्तारण की बात कही थी।उप चुनाव अधिकारी प्रमोद जोहर ने कहा कि कुछ लोग व्यापार मंडल का नाम बदनाम करना चाहते हैं और चुनाव का माहौल खराब कर रहे हैं चुनाव संचालन समिति का एक ही उद्देश्य है कि चुनाव निष्पक्ष हो व्यापारी किसी पार्टी के नहीं है व्यापारी व्यापार मंडल के है और व्यापार मंडल व्यापारियों का है। जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि जो आपत्तियां चुनाव संचालन समिति को प्राप्त हुई है उन पर चुनाव संचालन समिति बैठक करके उनका स्पष्टीकरण करेगी।और वह स्पष्टीकरण एसडीएम को भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान रुड़की नगर में लगभग डेढ़ वर्ष तक चला समाचार पत्रों के माध्यम से एवं कैंप के माध्यम से और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की टोली बनाकर रुड़की नगर के व्यापारियों को 3 वर्ष के लिए व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई उसके बाद ही चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई। कहा कि जो भी आरोप व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर लगाए जा रहे हैं वह सब गलत है और झूठे तथ्यों पर आधारित है।जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह ने कहा कि रुड़की नगर व्यापार मंडल की नगर इकाई का चुनाव बहुत जल्द चुनाव संचालन समिति द्वारा कराया जाएगा और चुनाव निष्पक्ष हो उसके लिए चुनाव संचालन समिति हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है यदि मतदाता सूची में गलत तथ्यों पर या गलत तरीके से सदस्य बन गया है तो उसकी जांच कर उसकी सदस्यता निरस्त की जाएगी।
व्यापार मंडल चुनाव::चुनाव संचालन समिति ने रखा अपना पक्ष-बोले निष्पक्ष चुनाव हमारा प्रयास-विरोध करने वाले लोग राजनीतिक प्रभाव में..

Image Credit: IndiaBelieveNews
Leave a Reply