भिण्ड मध्यप्रदेश-: सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने नगर परिषद अकोड़ा में 1.16 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें नगर परिषद पर सुलभ शौचालय निर्माण कार्य लागत 13.45 लाख का उद्घाटन किया। वार्ड क्रमंाक 05 में सीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जो 8.46088 लाख की लागत राशि से बनकर तैयार होगा। नगर परिषद अकोड़ा में एफ.एस.टी.पी. निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत राशि 8.57 लाख है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 13 में पम्प नं.2 के पास सार्वजनिक शौचालय का भूमिपूजन किया जो 10.25 लाख की लागत से बनकर तैयार किया जाएगा। साथ ही वार्ड क्रमांक 3 में गिरन्दपुरा रोड पर गौशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जो 56.98 लाख की लागत राशि से बनकर तैयार होगी। इस प्रकार विधायक संजीव सिंह ने नगर परिषद अकोड़ा में कुल 1.16 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर विधायक श्री कुशवाह ने कहा कि नगर परिषद विधानसभा में एक मात्र नगर परिषद है जिसका क्षेत्रफल सबसे अधिक है। यहां से किसान भाईयों द्वारा वर्षों से गायों के गौशाला निर्माण कराने की मांग की जा रही थी। आप सभी के आशीर्वाद से आज मैंने वो मांग भी पूरी कर दी है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा यहां के बुनयादी समस्याओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक श्री कुशवाह ने उक्त निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। नगरवासी मुन्नालाल यादव ने मांग रखी कि नगर परिषद अकोड़ा में एक एमबीबीएस चिकित्सक पदस्थ किया जाए जिस पर विधायक संजीस सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकोड़ा का उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तब्दील कर एमबीबीएस चिकित्सक पदस्थ कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुदीप सिंह यादव, कल्लू श्रोती, विजय शर्मा उर्फ डब्ल्यू, सौरभ शर्मा, दीपू यादव, मुन्नालाल यादव, गोविन्द यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव पुन्नू, नीतू यादव, भगवान सिंह भदौरिया, आर.के.निगम, शिरोमन सिंह भदौरिया, जण्डेल सिंह शिक्षक, राजू सिंह यादव, बलवीर पूर्व पार्षद, जगदम्बाप्रसाद शर्मा, विनय शर्मा, विद्याराम शिक्षक, डॉ. भानसिंह सुखवासीपुरा, सतेन्द्र भदौरिया, संजय यादव, वकील यादव, गजराज सिंह, घनश्यामसिंह पूर्व पार्षद, तुलसीराम पूर्व पार्षद, विनोद यादव छकूपुरा सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे। मंच का संचालन रणवीरसिंह कुस्तवार ने किया।
भिण्ड-: विधायक ने नगर परिषद अकोड़ा में किया 1.16 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Image Credit: IndiaBelieveNews
Pankaj Sirothiya
I think all aspiring and professional writers out there will agree when I say that ‘We are never fully satisfied with our work. We always feel that we can do better and that our best piece is yet to be written’.
View all posts
Related Posts
भिण्ड -: संतोष चौहान के प्रयास से अपना घर आश्रम पहुंचे घायल बेसहारा वृद्ध
65 Views
1 week ago
भिण्ड-: एनीमिया मुक्त भारत के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
42 Views
2 weeks ago
Leave a Reply